पंढरपूर प्रतिनिधी प्रशांत मालवदे तेज न्यूज
संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी के 16 वें वंशज माधव महाराज जी से भेंट कर उन्हें दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन का दिया निमंत्रण पत्र
भास्कर राव टोम्पे जी एवं अनंत जंगजोड़े जी के साथ महासभा के प्रधान दयानन्द रोहिल्ला जी एवं कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह रोहिल्ला जी पंढरपुर पहुँचे।
पंढरपुर में भगवान श्री विट्ठल एवं माता रुक्मिणी जी के दर्शन कर सभी ने आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी के 16वें वंशज माधव महाराज जी से भेंट कर उन्हें दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन का निमंत्रण पत्र दिया।
इस अवसर पर संत नामदेव महाराज जी के वंशजों से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने महासम्मेलन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपका राष्ट्रीय महासम्मेलन बहुत ही अच्छी तरह से सफल होगा और हम इसमें जरूर आएंगे।
यह भेंट समाज की एकता, संगठन और संत नामदेव महाराज जी के विचारों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं भावपूर्ण अवसर रहा।

