बिलासपुर प्रतिनिधी तेज न्यूज
विश्व नामदेव समाज संगठन तथा श्री विट्ठल नामदेव विकास परिषद, राजस्थान एवं छिपा महासंघ के द्वारा जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में देशभर से आईपीएस आईएएस और नामदेव समाज के ख्याति प्राप्त प्रबुद्ध जन भामाशाह एवं सभी राज्यों के विभिन्न घटकों के नामदेव समाज के अध्यक्ष प्रांतीय पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर की बैठक में शामिल हुए।
जिसमें दिल्ली में दिसंबर माह में आयोजित नामदेव समाज के महासम्मेलन को लेकर रूपरेखा तय की गई है एवं राजस्थान के 250 से अधिक छात्र-छात्राएं को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान देशभर से पहुंचे विभिन्न खापों के पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया। दयानंद रोहिला , भानुमति गुजरानिया ने बताया कि दिसंबर महीने में दिल्ली के रामलीला मैदान में नामदेव दर्जी समाज की आवाज राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजेगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की तैयारियों समाज की विस्तार एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। आगामी दिसंबर 2026 में दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महासम्मेलन की तैयारी को गति देने के उद्देश्य से जयपुर के विश्व महासम्मेलन म में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवक एवं समाजसेवी गोपाल कृष्ण नैनीवाल की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में उत्तराखंड कैबिनेट उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री विनय रोहिल्ला, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव हरियाणा से पूर्व कैबिनेट मंत्री सतबीर वर्मा, सिलाई कला मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी,नामदेव क्षत्रिय महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिलीप कुमार, शाहजहांपुर से भाजपा पार्षद व समाज के जिला अध्यक्ष लालू पुजारी टूंडला से हरि कृष्ण ,महाराष्ट्र से गोपाल कृष्ण व आईएएस आईपीएस आरएएस सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के कुलपति उद्योगपति एवं एवं देश भर से प्रबुद्ध जन इस कार्यक्रम में शामिल हुए । जिसमें सभी ने दिल्ली में आयोजित महासम्मेलन को लेकर एक जुटता का संदेश दिया है। आयोजन समिति के प्रमुख दयानंद रोहिला , ज्ञानी राम एवं स्वयं वर्मा ने बताया कि दिल्ली में महासम्मेलन का उद्देश्य नामदेव समाज के विभिन्न खापों की एक जुटता करने एवं एवं राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों में समाज के लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूर्व के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
जिसमें प्रमुख रूप से नामदेव जिसमें नामदेव समाज के विभिन्न घटकों की राजनीति में भागीदारी तथा राष्ट्रीय स्तर पर संत नामदेव पुरस्कार देने, सभी राज्यों के सभी जिलों में एवं ब्लॉकों में नामदेव समाज के लिए भवन के लिए भूमि की मांग करने राज्य स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नामदेव समाज की तरफ से मांग रखने , तथा सिलाई कढ़ाई बोर्ड की स्थापना को लेकर को लेकर और समाज की जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे, कार्यकारी राष्ट्रीयअध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, मुकेश नामदेव ,राजेंद्र नामदेव, सुभाष चंद्र वर्मा ,संजय नामदेव, महेंद्र नामदेव ,कमल वर्मा ,श्रीकांत नामदेव अरविंद नामदेव, एनपी नामदेव भोपाल, टेकचंद महाराज नरेंद्र परिहार, म गिरीश वर्मा डॉक्टर भानुमति गुजारनिया व सतीश कुमार गुजाराणिया , कमल छीपा ने इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में आगामी महासम्मेलन को लेकर अपने विचार व्यक्तकिया।
भानुमति गुजारनिया की इस पहल पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने कहा कि जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैठक में देशभासी नामदेव समाज के विभिन्न घटकों के भामाशाह तथा उद्योगपति, समाज की आईपीएस आईएएस और आर ई एस पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने भानुमति गुजारनिया के इस सफल आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। जयपुर में आयोजित आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैठक में देशभर से आए अतिथियों को सम्मानित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से ज्वाला प्रसाद नामदेव, कमल वर्मा, मध्य प्रदेश से नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव मुकेश नामदेव इंदौर ,संजय नामदेव छतरपुर, एवं सुनील माहेश्वरी को को अतिथियों द्वारा श्रीफल साल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेन्नई के उद्योगपति गोपाल कृष्ण नैनीवाल, ने अपने उद्बोधन में कहा है कि ने कहा है कि दिल्ली में आयोजित नामदेव समाज के महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल उनसे जल्द मुलाकात करेगा और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला ने भी ने भी राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों को कार्यक्रम में बुलाने की बुलाने पर अपनी अपनी बात कही है। इस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों को भी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कियाजाएगा। एवं प्रधानमंत्री के समक्ष नामदेव समाज की अपेक्षाओं को उनके समक्ष पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
दिल्ली महासम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक रमेश पवार उद्योगपति ने दिल्ली के आयोजन को सफल बनाने के लिए 11 लाख रुपए सहायता राशि देने तथा आमंत्रित अतिथियों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था उनके द्वारा की जाएगी। भानुमति गुजरानिया तथा दयानंद रोहिल्ला ने देशभर के नामदेव समाज के घटकों से दिल्ली महासम्मेलन में शामिल होने की अपील की है चलो भी।एम।यह जानकारी नामदीप प्रतिष्ठान कडेगांव जिला सांगली से है


