अजमेर प्रतिनिधी तेज न्यूज
श्री नामदेव विट्ठल मंदिर एवं पंचायत भवन छीपान् ट्रस्ट अजमेर द्वारा वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया है
आज दिनांक 29.4.25 को अजमेर शहर के आगरा गेट से अग्रसेन चौराहे तक मार्ग का नामकरण छीपा जाति के गौरव,आराध्य एवं युगपुरूष संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के नाम पर "संत शिरोमणि श्री नामदेव मार्ग " रखे जाने पर छीपा समाज के सभी बंधुओ ने वासुदेव जी देवनानी विधानसभा अध्यक्ष का माल्यार्पण किया श्री त्रिलोक चंद नामा ने साफा पहनाकर एवं रमेश चंद्र धनोपिया ने नामदेव स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया ।
डॉ बी.आर. छीपा (पूर्व कुलपति), दिनेश बंधीवाल ने शाॅल ओढ़ाकर, विनय दोसाया( मंत्री) ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, संजीव नागर (पूर्व पार्षद, ) प्रहलाद छीपा, नंदलाल छीपा( संरक्षक) ,संतोष कुमार छीपा, अशोक कुमार सामरिया, विष्णु कुमार छीपा, राजेश मेडतवाल, टीकम जी बाकलीवाल, ताराचंद कांणीगांवा ने हृदय तल से आभार व्यक्त किया